फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित डाक्टर के उपस्थिति रजिस्टर पर मिले हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। मियागंज सीएचसी के निरीक्षण में एक चिकित्सक के हस्ताक्षर उपस्थिति रजिस्टर में पहले से बने मिले। सीएमओ ने एमओआईसी से इस संबध में स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि गैरहाजिर मिले अन्य चार चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटा गया है।


मियागंज सीएचसी का डीएचआईओ(स्वास्थ्य सूचना एवं शिक्षाअधिकारी) लाल बहादुर यादव ने निरीक्षण किया था। उन्हें संविदा पर तैनात डा. रूबी गुप्ता, रेखा वर्मा, प्रदीप कुमार, प्रशांत बाजपेई अनुपस्थित मिले। जबकि उपस्थिति रजिस्टर पर नीरो बाजपेई के हस्ताक्षर थे हालांकि वह भी गैरहाजिर मिले। प्रभारी चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार से हस्ताक्षर के संबंध में सवाल पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड व पट्टी कक्ष के बाहर मेडिकल कचरा बिखरा मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की निरीक्षण आख्या उन्होंने सीएमओ को दे दी है। सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने अनुपस्थित चिकित्सक का उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर मिलने पर प्रभारी दिनेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने बताया कि अनुपस्थित रहे चार चिकित्सकों का एक एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।

-मियागंज सीएचसी के निरीक्षण में खुली पोल, चार डाक्टर मिले गैर हाजिर
-एमओआईसी से फर्जी हस्ताक्षर करने के संबध में मांगा स्पष्टीकरण
-अनुपस्थित डाक्टरों का एक दिन का काटा गया वेतन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें