फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रीटमेंट सपोर्टर के खाते में सीधे पहुंचेगा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। क्षय रोग अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाने वाले ट्रीटमेंट सपोर्टर को अब भुगतान के लिए और परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि ट्रीटमेंट सपोर्टर के बैंक खाते में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। टीबी के मरीज को दवा खिलाने के बाद निश्चय पोर्टल खुद ही ट्रीटमेंट सपोर्टर के खाते में भुगतान कर देगा।
विज्ञापन

जिले में क्षय रोग विभाग में 485 ट्रीटमेंट सपोर्टर कार्यरत हैं। डाट्स सेंटर पर मौजूद रहने वाले ट्रीटमेंट सपोर्टर टीबी के मरीजों को अपनी देखरेख में दवा खिलाते हैं। मरीज के दवा खाने के बाद निश्चय पोर्टल पर मरीज की एंट्री कर दी जाती है जिसके बाद प्रति मरीज के हिसाब से ट्रीटमेंट सपोर्टर को भुगतान किया जाता है। अभी तक ट्रीटमेंट सपोर्टर को चेक या एनईएफटी के जरिये भुगतान किया जाता है। हालांकि अब भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। जिले में कार्यरत ट्रीटमेंट सपोर्टर का ब्योरा निश्चय पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। ऐसे में अब ट्रीटमेंट सपोर्टर जैसे ही मरीज को दवा खिलाएगा और इसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करेगा वैसे ही उसके खाते में भुगतान हो जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें