फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली बढ़ाने में सहायक होंगे 57 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक(उन्नाव)। जनपद के वन क्षेत्रफल में वृद्धि और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण का लक्ष्य जारी कर दिया गया है। अगले साल जनपद में 57 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें 20 लाख से अधिक पौधे वन विभाग लगाएगा। शेष में अन्य विभागों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जनपद का कुल क्षेत्रफल 4589 किमी है। इसके सापेक्ष मात्र 4 फीसदी ही वन क्षेत्र है। कुल क्षेत्रफल को देखते हुए वन क्षेत्र काफी कम है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पौधरोपण की तैयारी की है। इसी कड़ी में अगले वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अभी से पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। जनपद को अगले साल 5729481 पौधे रोपित करना होगा। इसमें सबसे ज्यादा ग्राम्य विकास को 2097840 और वन विभाग 2054160 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। वैसे इस साल जिले में रिकार्ड पौधरोपण का दावा किया गया है। जिले को 48.91 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। हालांकि विभाग ने 55.81 लाख पौधे रोपित करने का दावा किया है। लक्ष्य से ज्यादा पौधे लगाने से जनपद प्रदेश में अव्वल रहा था। शायद इसी कारण शासन ने लक्ष्य बढ़ाकर 57 लाख दे दिया है। अब देखना यह है कि बढ़ा लक्ष्य हरियाली और वन क्षेत्र को बढ़ाने में कितना कारगर साबित होगा।
शासन से पौधरोपण का जो लक्ष्य मिला है। उसके अनुसार पौधों की उपलब्धता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार लक्ष्य पिछले साल से ज्यादा मिला है। रेंजवार लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन

-आरएन चौधरी, एसडीओ वन विभाग उन्नाव।
विभागवार दिया गया लक्ष्य
ग्राम्य विकास-2097840, वन विभाग-2054180, प्रदूषण विभाग-228240, पंचायतीराज-238800, राजस्व-238800, कृषि विभाग-400920, उद्यान विभाग-264072 समेत 27 विभाग को कुल 5729481 पौधरोपण का लक्ष्य।
विज्ञापन

वन विभाग को रेंजवार जारी लक्ष्य
उन्नाव-4 लाख, हसनगंज-6.50 लाख, नवाबगंज-4.50 लाख, बांगरमऊ 4 लाख, बीघापुर-75 हजार व पुरवा-79160
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें