फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 545 वाहनों की जांच में 48 पर कार्रवाई, 18 सीज

विज्ञापन
फोटो-29- ओवर लोड वाहनों की जांच करते एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार। सूचना विभाग
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए गए परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। इस दाैरान खनिज की ओवर लोडिंग, नंबर छिपाकर चलने व खनिज प्रपत्र न होने पर कुल 48 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 18 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

डीएम घनश्याम मीना की ओर से गठित की गई टास्क फोर्स ने बुधवार रात हाईवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर खनिज वाहनों की जांच की। इस दौरान कुल 545 वाहनों की जांच की गई। एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोड पाए गए 26 वाहनों का चालान किया गया। वाहन की रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेट को हटाकर या नंबरों को कालिक व मिट्टी लगाकर छिपाने पर 22 वाहनों का चालान किया गया। खनिज परिवहन प्रपत्र न होने पर इनमें 18 वाहन को सीज किया गया। अभियान के दाैरान जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार व अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें