अमर उजाला ब्यूरो
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांवों में शौच के लिए गए एक किशोर की नदी में गिरने से डूबकर मौत हो गई। वहीं पुलिया के नीचे गिरने से सिर में आई चोट के कारण अधेड़ ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरीखेड़ा मजरा मिर्जापुर निवासी सतरुध सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अज्जू बुधवार को शौच के लिए गया था। इस दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह कल्याणी नदी में गिर गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने किशोर को पानी से निकाला और सीएचसी लाए। यहां से परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया। इसी गांव का रहने वाला रामशंकर (53) गांव के बाहर पुलिया पर बैठा था। अचानक नीचे गिर जाने से सिर में आई गहरी चोट के कारण उसकी मौत हो गई।
-पुलिया से गिरकर अधेड़ ने दम तोड़ा