लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गलत तरीके से खड़े ट्रक का चालान करते यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह व मौजूद ए
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। हाईवे पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ यातायात पुलिस और एनएचएआई ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अवैध पार्किंग में 51 वाहनों का चालान कर 1.24 लाख रुपये जुर्माना लगाया। वहीं 80 होटल-ढाबा व अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस भी दिया।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर यातायात निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने एनएचएआई के अधिकारी रवि राय की टीम के साथ संयुक्त रूप से जाजमऊ से गदनखेड़ा बाइपास चौराहा तक अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। गलत तरीके से हाईवे किनारे खड़े ट्रकों व अन्य वाहनों का चालान करते हुए 1.24 लाख रुपये जुर्माना लगाया। इस दौरान गलत साइड से आने-जाने वाले वाहनों का भी चालान किया। अवैध पार्किंग और हाईवे किनारे तक अतिक्रमण करने वाले होटल-ढाबों का अतिक्रमण हटवाया और 80 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया। यातायात निरीक्षक इंद्रपाल सिंंह ने बताया कि आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा। बताया कि आने वाले दिनों ठंड और कोहरे में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण होने पर हादसे बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है।