फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कूड़ा उठाने पर देना होगा 50 रुपये शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका ने शहर में घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्राइवेट कंपनी को सौंपेगी। कंपनी के कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाने के साथ उसका निस्तारण भी करेंगे। घरों से 50, दुकानों से 100 और होटलों ने 500 रुपये सुविधा शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए शासन ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में इस व्यवस्था को शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया था। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद पालिका ने अब आगे की कवायद शुरू कर दी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामपूजन श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआत में ट्रायल के तौर पर पांच वार्डों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए प्राइवेट कंपनी की मदद ली जाएगी। कंपनी के कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाएंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी को सुविधा शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिसमें वह घर से प्रतिमाह 50 रुपये, दुकानों से 100 रुपये लेंगे। इसके अलावा होटल से 500 रुपये व बरात घर से एक हजार रुपये प्रतिमाह का सुविधाशुल्क वसूल सकेंगे। जिन स्थानों से कूड़ा उठाया जाएगा वहां दो रंग के बड़े बैग भी दिए जाएंगे। जिसमें लोग कूड़ा एकत्रित कर सकेंगे।
गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना
सफाई इंस्पेक्टर संजीव ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू होने के बाद यदि कोई कूड़ा फैलाता है तो उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। जुर्माना की राशि जल्द ही तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
पहले भी लागू हो चुकी है व्यवस्था
नगर पालिका ने पहले प्राइवेट कंपनी की मदद से शहर के पांच वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की थी। हालांकि नगर पालिका कर्मियों के विरोध पर इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया था। बाद में नगर पालिका के कर्मियों की मदद से ही शहर के 15 वार्डों में इसे लागू किया गया था। पालिका के कर्मियों ने काम का बोझ बता घरों से कूड़ा उठाने से इनकार कर दिया था।
सभासदों ने किया था विरोध
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का प्रस्ताव तो पारित हो गया हालांकि बड़ी संख्या में सभासद इस व्यवस्था के विरोध में हैं। कुछ सभासदों का कहना है कि कूड़ा उठाने की व्यवस्था तो ठीक है लेकिन इसके बदले वसूला जाने वाला चार्ज गलत है। नगर पालिका को अपने संसाधनों की मदद से ही कूड़ा उठान की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें