फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार से 50 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 50 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी बाजार में कीमत 10 लाख रुपये है। दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। दोनों मध्य प्रदेश से गांजा खरीदकर दिल्ली बेचने जा रहे थे। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल की रात कोतवाल अपने एसआई रामानंद पटेल टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी करोवन मोड़ के पास एक सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे, पुलिस ने मैनीखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जितेंद्र तिवारी और आदर्श कुमार तिवारी उर्फ राज (25) निवासी ग्राम सेंगरहा, थाना पश्चिम शरीरा जिला कौशांबी बताया है। तलाशी के दौरान कार से 50 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि वह गांजा मध्य प्रदेश से खरीदकर दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे। यह काम वह सात महीने से कर रहे थे। गांजा तस्करों में आदर्श तिवारी स्नातक पास है। वहीं जितेंद्र सिर्फ इंटर पास ही है। पुलिस दोनों के मोबाइलों की सीडीआर निकलवा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल चंद्रकांत मिश्र, एसओजी प्रभारी जयप्रकाश यादव व सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें