फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 27 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मलाईदार चौकियों में लंबे समय से जमे 47 सिपाहियों पर एसपी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी को लाइन हाजिर कर दिया। यह सिपाही हाइवे किनारे की चौकियों में एक साल या फिर इससे भी ज्यादा समय से जमे हुए थे और सेटिंग के चलते बचते चले आ रहे थे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने दो फरवरी को सिपाहियों के इस खेल का खुलासा करते हुए खबर प्रकाशित की गई। जिसके बाद एसपी लगातार इन पर नजर बनाए हुए थे।

हाइवे किनारे बनीं दही चौकी, ललऊखेड़ा, जाजमऊ व बदरका चौकी ऐसी चौकियां हैं। जहां तैनाती के लिए सिपाही और दरोगा हर पैतरा आजमाता है। सेटिंग के कारण चौकी में सिपाहियों की संख्या मानकों को भी पार कर गई। दही चौकी में मानक के तहत 11 सिपाही होने चाहिए लेकिन यहां 19 सिपाही मौजूद थे।

कई को दूसरी चौकियों से यहां संबंद्ध कर रखा गया था। ललऊखेड़ा में 12 सिपाही होने चाहिए लेकिन यहां 20 थे। यही हाल जाजमऊ व बदरका चौकी का भी था। जहां मानकों से ज्यादा सिपाहियों को रखा गया था। दरअसल, ट्रकों से अवैध वसूली व आय के अन्य श्रोतों के कारण इन सिपाहियों को यहां तक खींच लाई।
विज्ञापन


मोटी कमाई देखकर सिपाही भी पैतरेबाजी करके यहां तैनाती पा गए। सिपाहियों द्वारा की जा रही वसूली की शिकायत लगातार एसपी को मिल रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को इन चार चौकियों में तैनात इन 47 सिपाहियों पर एसपी ने एक साथ कार्यवाही करते हुए सभी को लाइन हाजिर कर दिया।

इन सिपाहियों पर हुई कार्रवाई
दही चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल बाबू सिंह यादव, कांस्टेबल हरमोहन सिंह, मजीद खां, सुनील सिंह,  रमेश तिवारी, सुशील कुमार सिंह, राम मिलन, बद्री प्रसाद, विनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार राठौर, रमाकांत यादव, रामकृष्ण मिश्रा, विष्णु कुमार व प्रेम सागर ललऊखेड़ा चौकी में तैनात अरुण कुमार तिवारी, घनश्याम मिश्रा, सर्वेेश कुमार, राजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार तिवारी,  मानवेंद्र सिंह, राधारमण यादव, मोहम्मद जावेद, रामऔतार यादव, आनंद कुमार, कंचन सरोज, संतोष सिंह यादव जाजमऊ चौकी में तैनात मान सिंह, बृजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, शहनवाज खां, मान सिंह, सावधान सिंह, राम किशोर, कमाल अहमद, विनय सिंह, सत्यवीर सिंह, महेश सिंह, नफीसुद्दीन, गोविंद यादव व बदरका चौकी में तैनात संतोष यादव, गौरव यादव, धीरेंद्र कुमार, महेशचंद्र यादव, असरार अहमद, नजर मोहम्मद, संजय चौरसिया व  अनिल कुमार को एसपी ने लाइन हाजिर किया।  

क्या बोले जिम्मेदार
एएसपी रामकिशुन यादव ने बताया कि चौकियाें में सिपाहियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इसके अलावा सिपाहियों द्वारा की जा रही वसूली की शिकायतें भी आ रहीं थीं। इनमें से कुछ सिपाही ऐसे भी हैं जो एक या फिर इससे भी अधिक समय से एक ही चौकी में तैनात थे। इन्हीं कारणों के चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें