फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परीक्षा में शामिल हुए थे जिले के 42,336 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। कई जिलों में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद शासन ने परीक्षा को निरस्त कर दिया है। इससे अभ्यर्थी मायूस हैं। सरकार के इस कदम को तो सराहा लेकिन, बार-बार पेपर लीक की घटनाओं पर नाराजगी भी जताई।
जिले में 16 और 17 फरवरी को 24 परीक्षा केंद्रों पर दो दिवसीय पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। जिसमें जिले के 42,336 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण प्रदेश सरकार ने परीक्षा निरस्त कर दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है। हालांकि उन्होंने जल्द ही परीक्षा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा अच्छी हुई थी, उम्मीद थी कि लिखित परीक्षा पास होने के बाद आगे की तैयारी करेंगे। परीक्षा निरस्त होने से जहां थे वहीं पर खड़े रह गए। अब दोबारा कब परीक्षा होगी इसमें कितना समय लगेगा, कुछ पता नहीं।



परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की बात:::

परियर निवासी सोनाली प्रजापति ने बताया बड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की थी। परीक्षा निरस्त होने से मन दुखी है। सरकार को लाखों परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगो को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।





फतेहपुर चौरासी के मोहल्ला शास्त्री नगर के सुमित सैनी भी पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए थे। उन्होंने बताया कि अब परीक्षा रद्द होने से कष्ट है। पेपर अच्छा हुआ था। सफलता मिलने की उम्मीद थी। दोबारा ऐसा पेपर आएगा यह जरूरी नहीं।





फतेहपुर चौरासी के शास्त्रीनगर मोहल्ले के शुभम निषाद ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पेपर आउट होने से अपात्र लाभान्वित होते। दोबारा परीक्षा देने के लिए समय मिला है। जिससे बेहतर तैयारी कर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन






पुरवा नगर के मोहल्ला जोतपुर निवासी सुजीत कुमार ने बताया कि परीक्षा निरस्त होने से कष्ट हुआ है। पेपर अच्छा था। ऐसे में तो पैसा तो खर्च हुआ ही भाग दौड़ भी बेकार हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें