फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के संग अभिभावक भी बनेंगे स्वच्छता सर्वेक्षण के भागीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। इंटर कालेज में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावकों को डीआईओएस ने स्वच्छता सर्वेक्षण एप 2018 से जोड़ने की पहल की है। अब प्रधानाचार्य अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें स्मार्ट फोन पर स्वच्छता सर्वेक्षण एप 2018 डाउनलोड करने की अपील के साथ ही जिले को अव्वल बनाने के लिए वोटिंग के लिए जागरूक करेंगे। डीआईओएस का अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन



जिला प्रशासन स्वच्छता सर्वेक्षण एप 2018 के माध्यम से जनपद को स्वच्छ भारत मिशन में नंबर एक लाने की कवायद में जुटा पड़ा है। सीडीओ ने डीआईओएस को भी स्वच्छता सर्वेक्षण एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य दिया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को अभियान से जोड़ा है। इंटर कालेज प्रधानाचार्यों ने अभिभावकों के साथ बैठक कर जागरुकता अभियान की शुरुआत कर दी है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण एप 2018 को अभिभावकों के स्मार्ट फोन पर डाउनलोड कराने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन



-स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को अव्वल बनाने की कवायद
-शिक्षक कालेजों में अभिभावकों के साथ लगाएंगे पाठशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें