फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से उतरने में गिरा युवक, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। चलती मेमू ट्रेन से उतरने के दौरान युवक फिसलकर प्लेटफार्म व ट्रेन बीच फंस गया। यात्रियों के शोर शराबा करने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक ली। इस दौरान युवक के हाथ व पैर में गंभीर चोटें आईं। जीआरपी ने घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया।

कानपुर नगर के मोहल्ला विवेकानंद गोविंदपुरी निवासी बच्चन पाल शहर के दही चौकी स्थित एक स्लाटर हाउस में बिजली मैकेनिक है। गुरुवार शाम डाउन 64214 एलकेएम से ड्यूटी के लिए आ रहा था। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के आउटर पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर युवक को चलती ट्रेन से उतरने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गया। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर शराबा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी एक झटके के साथ ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी हो गई। यात्रियों का शोर शराबा सुनकर जीआरपी व आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी इंस्पेक्टर सूबेदार यादव ने 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। युवक के पास से मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी। देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे। उधर, डाक्टरों ने हालत में सुधार न होने पर हैलट रेफर कर दिया जहां घायल युवक जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है।

- दही चौकी स्थित एक स्लाटर हाउस में है बिजली मैकेनिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें