फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो की मौत, महोलिया में दो दर्जन बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से दो की मौत, महोलिया में दो दर्जन बीमार
विज्ञापन

सफीपुर के जगदीशखेड़ा में मासूम व आसीवन के सबलगढी में वृद्धा की मौत
गंजमुरादाबाद के महोलिया में प्रधान सहित दो दर्जन से अधिक संक्रामक रोगों की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। संक्रामक रोगों का कहर थम नहीं रहा है। 24 घंटे में बुखार से पीड़ित एक छह वर्षीय बच्चे समेत वृद्धा की मौत हो गई। जबकि गंजमुरादाबाद के महोलिया में दो दर्जन से अधिक लोग बुधार की चपेट में हैं। बुखार से पीड़ित लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

आसीवन के गांव सबलगढी मजरा लोकमन निवासी रामप्यारी (50) को बुखार आने पर मियागंज सीएचीसी से जिला अस्पताल और कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर में शुक्रवार को रामप्यारी की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव मियागंज, जारूलानगर, सबलगढी आसीवन में बुखार से कई लोग अभी भी पीड़ित हैं। उधर सफीपुर के जगदीशखेड़ा में लक्ष्मीकांत चौरसिया के 6 वर्षीय बेटे अन्नू की बुखार से जिला अस्पताल में मौत हो गई। गंजमुरादाबाद ब्लाक के महोलिया गांव में मलेरिया व वायरल फीवर से दो दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं। जिनमें ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, रोहित कुमार, गया प्रसाद, ज्योति, देवेंद्र कुमार, मालती देवी, संदीप कुमार, मूलचंद्र, कैलाश, लाल बहादुर, आशा देवी, गोविन्द बुखार की चपेट में हैं। इन सभी का क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें