फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिंदकी मंडी से ओडिशा भेजा 409 क्विंटल गेहूं रास्ते से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी मंडी से ओडिशा भेजा गया 409.200 क्विंटल गेहूं रास्ते से गायब हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली के मीरखपुर निवासी नागेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर को उन्होंने 409.200 क्विंटल गेहूं बिंदकी मंडी से ओडिशा की मां रोलर फ्लोर मिल इंडस्ट्रियल खुर्दा के लिए भेजा था। ट्रक चालक ओमप्रकाश मिल नहीं पहुंचा और चालक व वाहन मालिक राधेश्याम के मोबाइल बंद मिले।
आरोप है कि दोनों ने मिलकर गेहूं बेचकर 11,86,680 रुपये हड़प लिए। शिकायतकर्ता ने राधेश्याम रोड लाइंस बीकानेर के मालिक सुखराम और कोलकाता पंजाब फ्रेट कैरियर कानपुर के मालिक भानू पर भी साजिश का आरोप लगाया। गेहूं का 44,500 रुपये भाड़ा भी चालक को दिया गया था। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें