फतेहपुर। जहानाबाद के छोटी बाजार में बिजली चेकिंग टीम भेजने का आरोप लगाकर एक युवक पर हमला किया गया। उसके घर पर भी पथराव हुआ, जिससे खिड़की और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए।
अनीश उर्फ टंडन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को विद्युत निगम की टीम घर में जांच करने आई थी। टीम के लौटने के बाद बब्बू उर्फ दिलशाद, शीबू, कल्लू उर्फ नियाज, मुमताज समेत कुछ अन्य लोगों ने उस पर टीम भेजने का आरोप लगाया।
आरोपियों ने अनीश के साथ गालीगलौज की और मारपीट भी की। उन्होंने उसके घर के दरवाजे पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे खिड़की और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।