फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में 40 लोग घायल

Mon, 06 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में रविवार को अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में 40 लोग घायल हो गए। हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। हादसे के वक्त बस में 46 यात्री थे। सोहरामऊ क्षेत्र में टेंपो पलटने से भी गई लोग घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
विज्ञापन


पहली दुर्घटना लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन के निकट हुई। दिल्ली से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस को  अजगैन के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी । इससे अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक राजकुमार(40) निवासी बागपत व उसके  बेटे दीपक (24) के अलावा लखनऊ राजाजीपुरम के सुनील (28), दिल्ली की संध्या(26), फतेहपुर के राजेश (23), आगरा के रामलखन (32), लखनऊ के आलमबाग की नीलम (46) समेत लगभग एक दर्जन यात्री चुटहिल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार व दीपक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य यात्री नवाबगंज के नर्सिंगहोम में मरहम पट्टी कराने के बाद दूसरे साधनों से घर चले गए।
विज्ञापन


दूसरी घटना असोहा-सोहरामऊ मार्ग पर  थाने के पास शनिवार देर रात हुई। असोहा से सवारियां लेकर सोहरामऊ जा रहा टेंपो थाने से कुछ दूर पहले बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में बैठे कंदरपुर असोहा गांव निवासी सुनील (25), प्रकाश (23), जोशी(24) व वीरेंद्र्र (23) घायल हो गए। सुनील ने बताया कि वह लोग दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन रात में थी । इसलिए टेंपो से सोहरामऊ आ रहे थे।

तीसरी घटना माखी थानाक्षेत्र में भदनी-कोरारीकलां मार्ग पर हुई। कलश यात्रा में शामिल होने जा रही पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार सुरेंद्र सिंह (63), प्रकाश गौतम (45) व पप्पू (40) घायल हो गए। प्रकाश ने बताया कि कोरारी कला के पास सोमनाथ मंदिर में यज्ञ के शुभारंभ को लेकर कलश यात्रा निकाली जा रही थी । इसी में शामिल होने जा रहे थे।

वहीं चकलवंशी कस्बा में मौरंग लदे ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने की तेज आवाज से सड़क पार कर रहा भाऊलाल(35) सदमे से बेहोश होकर सड़क पर गया । उसके  सिर में गहरी चोटें आईं। उसे सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया । बीघापुर थानाक्षेत्र के बरुआ गांव निवासी आशू(15)पुत्र नत्थू साइकिल से सड़क पर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें