फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ब्लाक प्रमुख समेत चार सपाई पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने पर सपा के दो ब्लाक प्रमुखों सहित चार नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में लखनऊ-उन्नाव सीट के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने रामचंद्र प्रधान को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सपा के टिकट पर निवर्तमान एमएलसी सुनील साजन मैदान में हैं। सपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार जिले के दो ब्लाक प्रमुखों और दो प्रमुख प्रतिनिधियों के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत लगातार लखनऊ पहुंच रही थी। चर्चा थी कि ये लोग अंदरखाने सत्ताधारी दल के प्रत्याशी का समर्थन कर उनका प्रचार कर रहे हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले की गोपनीय जांच कराई तो शिकायत सही मिली। उनके आदेश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में असोहा ब्लाक प्रमुख बीतेंद्र यादव, औरास ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, बांगरमऊ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन दिवाकर और गंजमुरादाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल को छह साल के लिए सपा से निष्कासित कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें