उन्नाव। डीआईओएस ने 36 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। सुरक्षा को लेकर एसपी ने डीआईओएस से ऐसे परीक्षा केंद्रों की सूची भी मांगी है।
19 फरवरी से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 149 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 36 ऐसे परीक्षा केंद्र हैं जिनको संवेदनशील स्थिति में रखा गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए यहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की भी आवश्यकता होती है।
इसको देखते हुए डीआईओएस ने एसपी से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। इसी के तहत एसपी ने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची डीआईओएस कार्यालय से मांगी है ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
डीआईओएस शफीक मोहम्मद सिद्दीकी ने बताया कि एसपी को संवदेशील विद्यालयों की सूची सौंप दी गई है। यह वह विद्यालय है तो या तो ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैं या फिर यहां पहले कभी परीक्षा के दौरान कोई दिक्कतें आई हैं।
संवेदनशील परीक्षा केंद्र
श्यामानंद सरस्वती इंटर कालेज कंजौरा, भगवान राम उच्च माध्यमिक विद्यालय कंचन नगर शुक्लागंज, डॉ. लोहिया उच्च माध्यमिक विद्यालय शुक्लागंज, विवेकानंद इंटर कालेज नेवरना, विद्या शरण मिश्र इंटर कालेज हड़हा, गंगोत्री आदर्श इंटर कालेज महरामऊ, नेहरू इंटर कालेज पहाड़पुर सुबस, राम शंकर इंटर कालेज बेहटा भवानी, भगवान बक्श सिंह इंटर कालेज वाजिदपुर, विवेकानंद इंटर कालेज निहालीखेड़ा, शिवलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेवरा, पंडित देवकृष्ण इंटर कालेज सगवर, बीएएस इंटर कालेज पुरवा, मथुरा सिंह कुशवाहा इंटर कालेज मुहिद्दीनपुर, सरजू देवी माता प्रसाद इंटर कालेज बैगांव, केएनपीएन इंटर कालेज मौरावां, पीएलकेपी इंटर कालेज कालूखेड़ा, गंगा देवी रामचरन इंटर कालेज चंदनखेड़ा, समाज सेवा संस्थान इंटर कालेज दरेहटा, मेवालाल सियाराम इंटर कालेज ब्रम्हना, लक्ष्मीनारायण जनहित इंटर कालेज बालाखेड़ा, ज्वाला देवी बालिका इंटर कालेज लगलेसरा, बाबा जयराम दास इंटर कालेज सरौंद, राष्ट्रीय इंटर कालेज औरास, रामश्री इंटर कालेज मिर्जापुर कला, जयकृष्ण इंटर कालेज नंगाखेड़ा, कैलाश पटेल इंटर कालेज ऊगू, सावित्री देवी रघुनंदन प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर कला, श्रीकृष्ण इंटर कालेज सबलीखेड़ा, विभू मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय रूरी सादिकपुर, रामरानी विश्वनाथ सिंह इंटर कालेज गौरैयाखुर्द सुरसेनी, बीडीएसआर इंटर कालेज बांगरमऊ, रामवती श्रीराम यादव इंटर कालेज हूसेपुर, चौधरी राजेंद्र सिंह विमला देवी इंटर कालेज उतमानपुर, गौरीशंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय असायस, विवेकानंद इंटर कालेज अटवा बैक।