उन्नाव। गुरुवार को जिला अस्पताल में मैनुअल व्यवस्था समाप्त कर कंप्यूटर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई। कंप्यूटरीकृत रिपोर्ट का प्रिंट निकाल उसे पुलिस व चिकित्सकों के पास भेजा गया।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जल्द ही जिले के पुलिस अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों व पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की ई-मेल आईडी संकलित कर ली जाएगी। जिसके बाद कंप्यूटरीकृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधित लोगों को ई-मेल के जरिये भेजी जा सकेगी।
पोस्टमार्टम करने वाले कर्मियों के अनुसार सबसे पहले रिपोर्ट की जरूरत पुलिस को पड़ती है। अब पुलिस को साफ सुथरी रिपोर्ट आनलाइन मिल सकेगी। नई व्यवस्था से अब चिकित्सकों की हैंड राइटिंग समझने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।