फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.64 लाख किसानों के खातों में एक साथ पहुंचेंगे 2 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पहले चरण में जिले के 1.64 लाख किसानों डेटा लॉक कर दिया गया है। 24 फरवरी को गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजना का शुभारंभ करते ही इन किसानों के खातों में एक साथ दो हजार रुपये की धनराशि पहुंच जाएगी। इसके बाद शेष किसानों के खातों में पैसा पहुंचाने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन



मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) में 2 हेक्टेअर (8 बीघे) वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाने हैं। 20 फरवरी तक पहले चरण के किसानों की डिटेल फीड किया जाना था। डेडलाइन तक जिले में 164976 किसानों की बैंक व आधार डिटेल भरकर आनलाइन फीड कर दी गई। अब इन किसानों के खातों में इसी 24 तारीख को पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये की धनराशि पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। उपकृषि निदेशक डा. नंदकिशोर ने बताया कि पहले चरण में 1.64 लाख किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा। इसके बाद शेष बचे किसान दूसरे चरण में योजना का लाभ पाएंगे।

सबसे ज्यादा लाभ हसनगंज तहसील के किसान को
किसान सम्मान निधि योजना के पहले चरण में सबसे ज्यादा हसनगंज तहसील के किसानों को लाभ मिलेगा। तहसील प्रशासन ने सबसे ज्यादा 45043 किसानों का डेटा फीड किया है। 41609 अन्नदाता का डेटा फीड करके सदर तहसील दूसरे नंबर पर है। निर्धारित समयावधि 20 फरवरी तक बांगरमऊ के 22795, सफीपुर के 19128, पुरवा के 18281 और बीघापुर के 18120 कृषकों के खातों की डिटेल भरी जा चुकी है। ऐसे में 24 फरवरी को इन किसानों को ही योजना का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-24 फरवरी को गोरखपुर में प्रधानमंत्री करेंगे किसान सम्मान निधि का शुभारंभ
-योजना के शुरू होते ही जिले के इन लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगी धनराशि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें