फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर प्रधान पर आवास में उगाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मियागंज ब्लाक की ग्राम पंचायत सलेमपुर में लोहिया आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर प्रधान पर प्रति आवास चालीस हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। महिला लाभार्थियों की शिकायत पर सीडीओ ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सलेमपुर ग्राम पंचायत के मजरा हंसाखेड़ा निवासी कमला, कैलाश, रुकमणी, मीरा, जगदेई और मजरा सीतारामखेड़ा निवासी गुड्डी ने सीडीओ को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देते हुए प्रधान पर आवास दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये लेने और निर्माण के लिए मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी और राजगीर मिस्त्री की मजदूरी के 28 हजार रुपये बैंक खाते से निकलवाकर हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीडीओ ने गंभीर आरोप की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।

-महिलाओं ने सीडीओ से की शिकायत, जांच का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें