फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेटदर्द, डायरिया और बुखार के 31 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भीषण गर्मी में लोगों के बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी बुखार और डायरिया के 31 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोग पेटदर्द, हीटवेव, कमजोरी, डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोगों के बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को जिला अस्पताल में बुखार, पेटदर्द और डायरिया के 31 गंभीर मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों को देखा और उनकी जांच की। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। बेड कम पड़ने पर एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज किया गया। वहीं, डेंगू और मलेरिया की संभावना पर बुखार मरीजों के खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें