फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के सुंदरीकरण के लिए 3.76 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
सफीपुर के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा स्थित इसी तालाब का होना है सुंदरीकरण। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा स्थित तालाब के सुंदरीकरण के लिए नगर विकास विभाग ने साढ़े तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृति कर दी है। उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी ने गुरुवार को तालाब का निरीक्षण किया और किनारे फैले अतिक्रमण को हटवाने के आदेश दिए। ईओ के मुताबिक, तालाब के चारों ओर तार लगाकर संबंधित भूमि को सुरक्षित किए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश के अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मोहसिन रजा का मोहल्ला सैय्यदवाड़ा में पैतृक आवास है। उन्होंने कस्बे के तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो बीघा भूमि में बने इस तालाब के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आदेश नगर विकास विभाग को दिया था।
इसके बाद नगर पंचायत ने सुंदरीकरण के लिए 3.76 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर नगर विकास विभाग को भेजा था। अब विभाग ने सुंदरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसी कड़ी में आगे की कवायद के लिए गुरुवार को एसडीएम राजेंद्र कुमार व अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने तालाब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने तालाब की भूमि पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर कब्जाधारकों को हटाने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।
ईओ अनुपम सिंह ने कहा कि शीघ्र तालाब के चारों ओर तार लगाकर जमीन का चिह्नांकन कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि यह भूमि प्रशासन की निगरानी में रहेगी। लेखपालों की एक टीम नगर पंचायत कर्मियों के साथ भूमि का चिह्नांकन करेगी।
तहसील प्रशासन की हीलाहवाली से तालाब की भूमि पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा चुका है। भूमाफियाओं ने जमीन तक बेच दी है। जिस कारण लोगों ने इस जमीन पर चारों ओर मिट्टी भरान कराकर निर्माण तक करा लिया है।
यही नहीं जमीन पर आवास तक बन गए हैं। इस मामले में राज्यमंत्री मोहसिन रजा का कहना है कि तालाब की भूमि कब्जा कर बेचने वालों पर कार्रवाई कराई जाएगी। यदि अधिकारी इसमें लापरवाही करेंगे तो उन पर भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें