फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया मतदान, महीनों बाद आराम

Tue, 21 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
leaders in discussion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बांगरमऊ से भाजपा के प्रत्याशी व सिटिंग विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सोमवार को मतदान के बाद अपने गांव माखी पहुंचे। हल्का भोजन करने के बाद सो गए। प्रचार के दौरान महज तीन-चार घंटे नींद ले रहे कुलदीप सोमवार को देर तक सोए। करीब 11 बजे तक उन्होंने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की और इसके बाद बांगरमऊ निकल गए। उन्होंने लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से चुनावी नतीजों के रुझान पर भी चर्चा की।
उन्नाव सदर से बसपा प्रत्याशी पंकज त्रिपाठी ने थकान उतारी। देर तक आराम करने के बाद उन्होंने बच्चों और परिवार के साथ वक्त बिताया। दोपहर बाद वह अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे। जानकारी होते ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। सभी मतदान और चुनावी रुझान में व्यस्त रहे। पंकज ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान अधिक से अधिक लोगों से मिलने प्रयास में न तो पूरी नींद सो पाए और न आराम कर पाए। कई बार तो गाड़ी में बैठे-बैठे झपकी आ जाती थी।
विज्ञापन

मोहान से बसपा प्रत्याशी व सिटिंग विधायक राधेलाल रावत का हाल भी अन्य प्रत्याशियों जैसे ही है। वह भी महीनों की थकान दूर करते नजर आए। बताया कि प्रचार व जनसंपर्क के कारण चौबीस घंटे में आराम के लिए महज चार-पांच घंटे ही मिल पाते थे। रविवार को मतदान के बाद देर रात सोेने चले गए। सुबह करीब नौ बजे तक सोए और इसके बाद कार्यकर्ताओं से मिले।
सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व सिटिंग विधायक पंकज गुप्ता ने भी सोमवार आराम किया। हालांकि जरूरी काम से उन्हें करीब दस बजे लखनऊ जाना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे लौटकर घर पहुंचे। हल्का नाश्ता करने के बाद दोपहर को फिर सो गए। दो घंटे आराम करने के बाद लोगों से मिले। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

मोहान से भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश रावत ने खुमारी उतारी। घर पर आराम करते रहे और ठीक से नाश्ता किया। करीब दस बजे व घर से निकले और मोहान में अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से कार्यकर्ताओं से बैठकर प्याज की पकौड़ी खाई और चाय भी पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें