फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों के लिए ही बोझ बन गई बिटिया

Tue, 21 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
Daughter suffering - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार सुबह नौ बजे आड़ाखेड़ा नहर पुल पर किशोरी को राहगीरों ने रोता देखा तो उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम शालिनी देवी (12) बताया। किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। चाचा का नाम राकेश पासवान व चचेरे भाई का नाम सोनू बताया। किशोरी ने बताया कि चाचा उसे कभी घर से बाहर नहीं जाने देते। आज तक स्कूल भी नहीं भेजा। सुबह शालिनी से सोनू ने नानी के यहां चलने की बात कहकर बाइक से नहर पुल पर आया और उसे उतार दिया। इसके बाद अभी आता हूं, कहकर चला गया। दोपहर तीन बजे तक वह पुल पर बैठकर रोती रही। इस बीच आजाद नगर निवासी मुरारी पासवान की बच्ची पर नजर पड़ी। उसने पुलिस को सूचना दी। लड़की अपने गांव का नाम नहीं बता सकी। पुलिस व नगर पंचायत सदस्य राज पटेल ने लड़की को बीघापुर निवासी कमलेश पुत्र चंद्रिकापाल के सुपुर्द कर दिया। लड़की को पढ़ाने-लिखाने व उसका पालन पोषण करने के लिए कई लोग तैयार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें