फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहुंची दमकल, भारी बवाल

Thu, 13 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
ग्रामीणों के पथराव से टूटी दमकल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड के नेवरना मजरे टीकरखेड़ा में खेतों में खड़ी गेहूं की फ सल में आग लग गई। खेतों में आग फैलते ही ग्रामीणों ने फ ायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। साथ ही निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल गांव के पास पहुंची थी तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन


दमकल देर से पहुंचने की बात कहते हुए ग्रामीणों ने दमकल में तोड़फोड़ की और दमकल कर्मियों के साथ भी मारपीट की। अग्निशमन विभाग के एक दरोगा, समेत तीन जवानों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने अचलगंज-पड़री मार्ग पर जाम भी लगाया। घटना की सूचना पर कई थानों का फ ोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लाठियां पटकर प्रदर्शन कारियों को खदेड़ा। अचलगंज एसओ ने 10 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बुधवार दोपहर बाद नेवरना के टीकरखेड़ा में बिंदाप्रसाद के खेत में खड़ी गेहूं की फ सल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई उन्होंने निजी संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। साथ ही फ ायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी काफी देर तक दमकल मौके पर नहीं पहुंची। देखते ही देखते 25 बीघे गेहूं की फ सल जल गई। इस बीच ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


वहीं आग बुझने के बाद जब फ ायर ब्रिगेड गांव के पास पहुंची तो ग्रामीणों ने रोक लिया और पथराव कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव से फ ायर ब्रिगेड कर्मियों को पीछे हटना पड़ा। पुलिस को घटना की सूचना दी। कई थानों की फ ोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने अचलगंज-पड़री मार्ग पर जाम लगाए लोगों को किसी तरह शांत कराया।

पथराव और धक्कामुक्की में अग्निशमन विभाग के एसआई आबिद अली, दमकल चालक करन सिंह, जवान सोहनलाल और मो. सैफ को चोटें भी आईं। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार विनोद कुमार समेत लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग से कमलेश, बुद्धीलाल, विमलेश, संतलाल, रामेश्वर, हरीलाल, बजराम, रामऔतार, बुद्धेश्वरी, गोकुल, रामगोपाल, रामचंद, अवधेश, रामरती पाल, रामराज, दिनेश, गोवर्धन, कैलाशा व रामकिशुन आदि की फ सलें जली हैं। इन्हें जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा।

अचलगंज थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि टीकाखेड़ा के विनोद, मनीष, गोपी गुप्ता, राहुल, बिंदाप्रसाद समेत दस ज्ञात व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुुकसान पहूंचाने, अग्निशमन जवानों से अभद्रता और मारपीट करने व सड़क जाम करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहद निकालने के चक्कर में जली फसल
औरास। थानाक्षेत्र के अदौरा गांव में खेतों के पास बुधवार शाम करीब चार बजे गांव के लड़के मधुमक्खी का शहद निकाल रहे थे। उन्होंने मधुमक्खियों को भगाने के लिए आग जलाई। उसी से उड़ी चिंगारी गेहूं की तैयार खड़ी फ सल में गिर गई। जिससे आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लपटें और धुआं उठता देख ग्रामीण खेतों की तरफ  दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने औरास पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण अपने संसाधनों से आग बुझाने लगे लेकिन तेज हवा से आग ने और प्रचंड रूप धारण कर लिया। जिससे रामखेलावन यादव, सुंदरलाल, भीम और श्याम सुंदर आदि किसानों की  फ सल को अपनी चपेट में ले लिया।

फसल व गृहस्थी हुई राख
पुरवा। महुआ की सूखी पत्ती जलाते वक्त निकली चिंगारी ने सात बिसुवा खेत में खड़ी गेहूं की फ सल जलकर स्वाहा हो गई। कोतवाली के जगदीशपुर में राहुल के खेत में बोई गेहूं की फ सल में तब आग लग गई जब गांव की ही एक ही बच्ची महुआ पेड़ के नीचे की सूखी पत्तियां जला रही थी। तभी निकली चिंगारी राहुल के खेत में जा गिरी जिससे फ सल में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग काबू पाया। सूचना मिलते ही फ ायर बिग्रेड मौके पर पहुंची।

उधर, गांव तल्हौरी के बिल्लेश्वर व गंगाधर के घर तब आग लग गई जब वह अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की कटान कर रहे थे। तभी अचानक घर से आग की लपटें निकलने लगी। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक घर का सामान जलकर स्वाहा हो गया। जिसमें 10 हजार रुपये नगद, 15 क्चिंटन गेहूं,  2 क्विंटल लाही व कपड़ा, छप्पर आदि जल गई।

ट्यूबवेल से बुझाई आग
बीघापुर। बारा थानाक्षेत्र की ग्रामसभा पिपरासर के मजरे भीखीखेड़ा में बुधवार शाम पांच बजे खेतों में लगी आग से चार बीघे में खड़ी फ सल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। गिरजानगर निवासी चंद्रभाल व चिलौली निवासी बाबू यादव के भीखीखेड़ा में स्थित खेत में सायं पांच बजे अचानक आग लग गई जिससे दोनों लोगों के खेतों में खड़ी लगभग चार बीघे गेहूं की फ सल जल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थानीय ट्यूबवेल चलाकर आग पर नियंत्रण पाया। मौके पर पहुंचे बारा थानाध्यक्ष मुकेश बाबू ने भी लोगों की मदद की।

आर्थिक सहायता की मांग की
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल यादव ने क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सौंपे गए पत्र में बताया है कि बिजली विभाग की लापरवाही से ततियापुर व बहलोलपुर में भीषण आग लग गई थी। आग से सैकड़ों बीघा गेहूं की फ सल जलकर राख हो गई थी। खेती के सहारे जीवनयापन करने वाले अन्नदाताओं के सामने अब रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसलिए क्षतिपूर्ति के साथ ही पीड़ित किसानों को प्रति 100000 रूपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाए।

अगिभनकांड पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निकांड की घटनाओं से प्रभावित परिवारों की मदद के लिये पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने एचएनडीसी ट्रस्ट के महाप्रबंधक अनूप कुमार मेहरोत्रा के नेतृत्व में राहत दल का गठन कर पीड़ितों को तत्काल सहायता भेजने की व्यवस्था करवाई।

असोहा ब्लाक के बरजोरखेड़ा, रामनगर तथा बीघापुर ब्लाक के गांव रावतपुर में आग से प्रभावित परिवारों की परेशानी देखते हुये राहत दल के माध्यम से पीड़ितों को सहायता के लिए अनाज, कपड़े, तिरपाल व बर्तन आदि सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह परिहार, विवेक शुक्ला, कमलेश, योगेश सिंह, भरत शुक्ला, अमित कुमार, राम कुमार व बृजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें