फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीसदी नुकसान पर भी मिलेगा मुआवजा

Sat, 11 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। केंद्र और राज्य सरकार के बीच मुआवजे के जरिए किसानों को लुभाने का दौर शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से 33 फीसदी नुकसान पर मुआवजा देने की घोषणा के बाद उन्नाव प्रभारी मंत्री शिव प्रताप सिंह ने 25 फीसदी नुकसान पर मुआवजा देने की घोषणा की है। वह शुक्रवार को ओलावृष्टि व बारिश से प्रभावित किसानों को चेक वितरण के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार ने ओलावृष्टि व बारिश से प्रभावित किसानों का दायरा बढ़ा दिया है। अभी तक 50 फीसदी फसल का नुकसान होने पर ही किसानों को मुआवजा मिलता था।

इस बार प्रदेश सरकार ने इसको घटाकर 25 फीसदी कर दिया है और केंद्र सरकार से प्रदेश के किसानों के लिए 11 सौ करोड़ रुपये की मांग की है। अभी तक पैसा नहीं आया है।
विज्ञापन


जनपद की प्रभावित हुई फसलों का सर्वे पूरा हो गया है। जिले में 50 प्रतिशत से नीचे 18,248 किसान प्रभावित हुए हैं और कुल 50,762 किसान ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित हुए हैं। इस आपदा से प्रभावित हुए किसानों में अभी तक छह करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जा चुका है और शेष 12 करोड़ रुपये मुआवजा के तौर पर जल्द दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें