फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर व चार सिपाही सहित 22 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
बांगरमऊ तहसील के गांव नेवल में में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद एंबुलेंस से मरीज के संपर् - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के डॉक्टर व चार पुलिस कर्मियों सहित जिले में 22 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें पूर्व में ट्रूनेट मशीन की जांच में संक्रमित पाए गए एसपी आवास में तैनात दरोगा का बेटा भी संक्रमित पाया गया है। पुरवा तहसील के हुलियाखेड़ा गांव के एक ही परिवार के 5 लोग, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 4, शुक्लागंज के 2, अचलगंज में एक, फतेहपुर चौरासी में 2, बांगरमऊ के 2 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। डॉक्टर को औरास के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शहर के तालिब सरांय मोहल्ला निवासी अधेड़ को लखनऊ के लोकबंधु एलटू अस्पताल भेजा गया है। अन्य 19 संक्रमित बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में तैनात 38 वर्षीय डॉक्टर की ट्रूनेट मशीन से हुई जांच की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें औरास के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रूनेट मशीन से ही तालिब सरांय निवासी 50 वर्षीय अधेड़ व गदनखेड़ा गांव के 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमित अधेड़ को पहले से श्वास व अन्य बीमारी होने से लखनऊ के लोकबंधु कोविड एलटू अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। 30 जून को संक्रमित पाए गए दरोगा के 7 साल के बेटे में भी ट्रूनेट की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाही और सोहरामऊ थाने की पीआरवी में तैनात एक सिपाही, शहर के मोतीनगर मोहल्ले में पूर्व में संक्रमित पाए गए नर्सिंगहोम के एक डॉक्टर की 52 वर्षीय पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। शहर के मोहल्ला जगन्नाथगंज निवासी 25 वर्षीय युवक कुवैत में रहता था। 29 जून को हवाई जहाज से लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचा था। उसे शहर के हीरा गार्डेन में क्वारंटीन किया गया था। खांसी व बुखार होने पर कराई गई जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। फतेहपुर चौरासी के लौकिहा गांव में 35 वर्षीय महिला व उसका 8 साल का भतीजा संक्रमित है। 30 जून को महिला के पति व बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पत्नी व परिवार के अन्य लोगों के सैंपल लिए गए थे। वहीं, कानपुर के एक नर्सिंगहोम में इलाज करा रही अचलगंज के गांव रानीपुर निवासी 62 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। बांगरमऊ तहसील के गांव नेवल में 24 व 28 वर्षीय दो युवक, शुक्लागंज के सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन

...
बोले सीएमओ
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें जिला अस्पताल के डॉक्टर को औरास कोविड एलवन अस्पताल, तालिब सरायं मोहल्ला निवासी अधेड़ को पहले से बीमारी होने पर लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल व अन्य संक्रमितों को बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले मेें अब तक 216 पॉजिटिव
जिले मेें अब तक 216 पॉजिटिव आए हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 107 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। संक्रमितों में अबतक पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 104 का इलाज चल रहा है। संक्रमितों में कुल 71 प्रवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें