फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्षय में आयोजित वीमेन अचीवर्स अवार्ड समारोह में सम्मानित की गई? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स ने सृजन सोसाइटी, अटल सेवा समिति और इशिता हेल्थ केअर के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 21 महिलाएं नेशनल वीमेंस अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित की गईं। कोविड-19 की प्रदेश प्रभारी डॉ. नीना गुप्ता ने डॉ. मनीष सिंह सेंगर, संजय शुक्ला, डॉ. नूरी शौकत के साथ मिलकर दीप प्रज्जवलित किया। गायिका ज्योत्सना गुप्ता ने शिव स्तुति का गान किया।
विज्ञापन

सुबोध आर्या ने कभी-कभी मेरे दिल... गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभा अवस्थी के निर्देशन में बच्चों ने महिला सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका पेश कर सबको भावविभोर किया। रोटेरियन नैना सिंह चौहान, मॉडल शिखा शुक्ला, फिल्म व टीवी अभिनेत्री श्वेता सिंह राजपूत को भी सम्मानित किया गया।
दीपदान फाउंडेशन से गुरजीत सिंह दीवान, डॉ. राजीव सहगल, रागिनी गुप्ता का भी सम्मान किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में कानपुर की उमा शुक्ला व डॉ. बिंदु सिंह, उन्नाव की डॉ. मृदुला पंडित व कहकशां, अलीगढ़ से अर्चना फौजदार व प्रगति चौहान, लखनऊ की रीटा शर्मा, इवेंट जगत से लखनऊ की शिखा व अमिशा गुप्ता, मेकअप जगत से
विज्ञापन

उन्नाव की शैलेंद्री, ट्रांस मॉडल व मोटिवेशनल स्पीकर लखनऊ की प्रियंका सिंह रघुवंशी, संगीत जगत से कानपुर की ज्योत्सना गुप्ता, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्नाव की डॉ. रचना सिंह, आर्ट और क्राफ्ट के क्षेत्र में लखनऊ की वर्षा श्रीवास्तव, लखनऊ की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट भाव्या कपूर, फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में कानपुर की प्रियांशी पाठक को मोमेंटो व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के प्रतिनिधि के रूप में एएसपी शशिशेखर सिंह पहुंचे। संचालन सलमान खान और लक्ष्य निगम ने किया। इस दौरान उमा शुक्ला, राहुल सिंह, अंजू शुक्ला व जेपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें