फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के चाचा को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जीआरपी थाना में दर्ज लूट व माल बरामदगी मामले में किशोरी के चाचा को गुरुवार को भी जमानत नहीं मिल सकी। एडीजे चतुर्थ अब जमानत के लिए 18 मार्च को सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन



विधायक कुलदीप सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा पर जीआरपी उन्नाव में 1999 में लूट व बरामदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था।मौजूदा समय में वह रायबरेली जेल में बंद है। गुरुवार को ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मामले की पेशी हुई। पुलिस सुरक्षा में आरोपी को पेशी पर लाया गया।
न्यायाधीश ने सुनवाई करते हुए अगली तारीख 27 मार्च की दी है। इसी मामले में आरोपी के वकील ने जिला जज की कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी। जिला जज ने अपर जिला जज-चतुर्थ की कोर्ट में मामले को ट्रांसफर कर दिया। गुरुवार को एडीजे-चतुर्थ ने जमानत अर्जी पर सुनवाई की। मामले में जमानत पर सुनवाई को चार दिन बढ़ाते हुए 18 मार्च की तारीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-सुनवाई को चार दिन बढ़ाते हुए 18 मार्च की तारीख दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें