फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन और पुरवा कोतवाली क्षेत्र में हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो दोस्तों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख रोशनी रावत के चचिया ससुर अजगैन कोतवाली क्षेत्र बरुआ गांव निवासी किसान रामपाल (45) रविवार देर शाम दोस्त अतीस (35) के साथ बाइक से नवाबगंज कस्बा जा रहे थे। बीआरसी पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से बाइक चला रहे रामपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अतीस ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अतीस ट्रक चलाता था।
मौरावां थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव निवासी बच्चूलाल (30) 15 सालों से ससुराल पुरवा कोतवाली क्षेत्र के कसुवाखेड़ा में रहा था। वह ईंट भट्ठे में काम करता था। रविवार को वह मां रूपरानी से मिलने गांव गया था।
विज्ञापन

देर शाम बाइक से घर लौटते समय पुरवा-मौरावां मार्ग पर असेहरू मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। हेलमेट न लगाने से सिर में गंभीर चोट से डॉक्टर ने मौत की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें