फतेहपुर चौरासी। पांच दिन पहले पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की गला घोंटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई व गांव के युवक को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शेरपुर अछिरछा के मजरा डालखेड़ा निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य कुलदीप (30) का शव सात जून की सुबह घर के पास पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
पुलिस की जांच में मृतक के घर में 15 साल से रहने वाला गांव का सज्जन व मृतक का छोटा भाई अरविंद हत्यारोपी निकले। सज्जन व अरविंद की कुलदीप की पत्नी से नजदीकी थी। कुलदीप के सच जानने पर दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर कुलदीप की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।