फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में दिक्कत न आए इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं का बजट खातों में भेज दिया गया है। वहीं पेपर भी स्कूलों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन



परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियाें में जुटा रहा। स्कूलों में प्रशभनपत्र पहुंचाने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं की उपलब्धता भी करा दी गई है। इस बार बच्चों को घर से उत्तर पुस्तिकाएं नहीं लानी पड़ेंगी। जिले में 2305 प्राथमिक व 832 उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हैं। इसमें प्राथमिक स्कूल में 1,86,563 व उच्च प्राथमिक स्कूल में 68,147 छात्र छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं की परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होंगी।

वहीं कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं की परीक्षाएं शनिवार से ही शुरू हो रही हैं। पहले दिन कला व संगीत की परीक्षा होगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। प्राथमिक कक्षाओं में कक्षा एक के छात्र छात्राओं की मौखिक परीक्षा होगी। अन्य कक्षाओं के छात्रों को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। 25 मार्च को परीक्षाओं का समापन होगा। 30 मार्च को रिजल्ट वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


बीईओ मुख्यालय अजीत निगम ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। बजट होने से उत्तर पुस्तिका व प्रश्नपत्रों की भी व्यवस्था कराई गई है। बाकी किसी प्रकार की दिक्कत आने पर शिक्षक एबीआरसी व संबंधित बीईओ से बात कर सकता है।
विज्ञापन



-प्राथमिक स्कूल में 1,86,563 व उच्च प्राथमिक में 68,147 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें