फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में नहीं छोड़ा गया पानी, सिंचाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। डेढ़ माह पूर्व शारदा नहर में कार गिरने से डूबकर हुई पांच व्यापारियों की मौत के दौरान बंद किया गया पानी अभी भी चालू नहीं किया जा सका है। नहर में पानी न आने से क्षेत्र की फ सलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर ग्राम गोशाकुतुब के पास से निकली शारदा नहर में 16 अक्तूबर की रात को कार गिरने से बांगरमऊ कस्बा निवासी पांच व्यापारियों की डूबकर मौत हो गई थी। शव ढूंढने के लिए जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय के आदेश पर नहर का पानी बंद कर दिया गया था। डेढ़ माह से भी अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक शारदा नहर में पानी नहीं छोड़ा जा सका है।

जिससे किसानों द्वारा बोई गई आलू, सरसों और गेहूं की फ सलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान महंगा डीजल खरीदकर किसी प्रकार अपने फ सलों की सिंचाई करने को विवश हैं। आसपास के गांवों के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, बाबूराम व राजकुमार के अलावा किसानों ने भी प्रशासन से शारदा नहर में पानी छोड़कर सिंचाई व्यवस्था सुचारू बनाने की मांग की है। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि शारदा नहर की सफ ाई कराई जा रही है। पूरी सफाई होने के बाद पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- डेढ़ माह पूर्व कार गिरने से डूबकर हुई पांच व्यापारियों की मौत के दौरान बंद किया गया पानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें