फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाए आंधी में टूटे विद्युत पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। तेज आंधी के दौरान बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर करीब एक दर्जन टूटे पड़े विद्युत पोलों को अब तक सही नहीं किया गया है। जिससे 12 से अधिक गांवों की 10 दिन से बिजली गुल है।
बांगरमऊ संडीला मार्ग पर तहसील कार्यालय से लेकर आरएस चौराहे तक करीब एक दर्जन विद्युत पोल और लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे कर्मचारियों ने सही नहीं किया है। जिससे संडीला फ ीडर पूरी तरह से ठप है और इससे जुड़े सहदानी, खंभौली, अटवा बैक, मटुकरी, बेहटामुजाबर, रानीपुर ग्रंट, हरईपुर, ब्योलीइस्लामाबाद, रोशनाबाद, भटौली, अमीरपुर गंभीरपुर, हैबतपुर, नसिरापुर व ताजपुर आदि गांवों की बिजली पिछले दस दिनों से गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी राजेश कटियार, विनोद कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार, विनोद कनौजिया व कन्हैयालाल आदि ग्राम प्रधानों ने विद्युत विभाग से शीघ्र टूटे पड़े विद्युत पोल और लाइन को सही कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जेई संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि दो-तीन दिन में टूटे पड़े पोल और लाइन ठीक करके बिजली चालू कर दी जाएगी।


-संडीला फीडर से जुडे़ गांवों में छाया अंधेरा, लोग परेशान
-जेई ने दो से तीन दिन में पोल सही कराने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें