फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डाक्टर सहित जांच के लिए भेजे गए 35 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए भेजे गए 19 सैंपलों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें जिला अस्पताल के 2 डॉक्टर सहित 6 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ड्यूटी करने वाले दो डॉक्टरों के साथ 19 लोगों की रिपोर्ट जांच के लिए दो दिन दिन लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजी गई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें 6 स्वास्थ्य कर्मी, असोहा क्षेत्र के 5, औरास के 4 व शहर के अलग-अलग मोहल्लों के 3 लोग शामिल हैं। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अभी 6 लोगाें सहित 50 की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में 16, सरस्वती मेडिकल कॉलेज में 32 लोग आइसोलेट व 91 लोग क्वारंटीन हैं।
वहीं, जिला अस्पताल व सरस्वती मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग क्षेत्रों व दूसरे राज्यों से वापस लौटे 35 लोगों को पुलिस ने आइसोलेट कराया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। इसमें जिला अस्पताल के एक डॉक्टर सहित एक नर्सिंगहोम संचालक भी शामिल हैं। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर ने सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर अपनी जांच करा रहे हैं। वहीं, गदनखेड़ा निवासी नर्सिंगहोम संचालक के भाई फ्रांस में रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी हुई कि कुछ दिन पहले वह घर आए थे। जबकि संचालक का कहना है कि वह घर नहीं आए। फिर भी एहतियात के तौर पर सैंपल भेजा रहा है। जिला अस्पताल से 8 व सरस्वती मेडिकल कॉलेज से 27 सैंपल बुधवार को जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें