फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी में डूबा किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के फत्तेपुर में होली खेलने के बाद साथियों संग सई नदी में नहाने गया किशोर डूब गया। परिजन शव घर ले आए। पुलिस को सूचना दिए बगैर उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



गौरियाकला के मजरा फत्तेपुर निवासी बब्लू रैदास का बेटा शिवम (11) साथियों के साथ रंग खेलने के बाद सई नदी नहाने गया हुआ था। नदी में नहाते समय वह अधिक गहराई में चला गया। शिवम ने शोर मचाया जिस पर उसके साथियों ने भी मदद की गुहार लगाई लेकिन आसपास किसी भी व्यक्ति के मौजूद न होने से वह शिवम को बचा नहीं सके। दोस्तों ने घर पहुंच शिवम के परिजनों को सूचना दी।

परिजन जब तक पहुंचते तब तक शिवम की डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों व परिजनों ने शव नदी से बाहर निकाला। पिता बबलू ने बताया कि बेटा शिवम गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। पत्नी की आठ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रंग खेलने के बाद दोस्तों के साथ गया था नहाने
-पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें