उन्नाव। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को खंडस्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेलकूद मैदान ऊगू में किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में आसीवन विजेता बना। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सभासद आदर्श दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में आसीवन की टीम विजेता और ऊगू की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में रजा कपूर की टीम विजेता व ऊगू की टीम रनर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में नितिन कुमार प्रथम, अवनीश द्वितीय व हेमंत देव तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, आनंद द्वितीय व अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में धीरज ने पहले, शोभित ने दूसरा और उदित ने तीसरा स्थान पाया। फतेहपुर चौरासी के उपनिरीक्षक रामआसरे चौधरी, अजय सिंह समाजसेवी व सभासद प्रतिनिधि दिव्यांशु त्रिवेदी आदि ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया।
-ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित