फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संक्रमितों के संपर्क में आए 18 लोग आईसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में मिले कोरोना मरीजों में तीन संक्रमितों के 18 परिजनों को आइसोलेट कराया गया है। इसमें सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक की ग्राम पंचायत हड़हा के मजरे बलऊखेड़ा में संक्रमित युवक के माता-पिता, भाई-बहन, गंजमुरादाबाद के गांव ब्योली इस्लामाबाद में महिला के माता-पिता, चार भाई व डेढ़ साल की बहन के साथ बिछिया ब्लॉक के गांव बिरची में संक्रमित मिली युवती के पिता, चार बहन व दो भाइयों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव बलऊखेड़ा में संक्रमित मिला युवक गांव आने के बाद परिजनों के साथ कुछ अन्य लोगों से भी मिला था। स्वास्थ्य विभाग उनकी भी तलाश कर रहा है। एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गांव में ढाई सौ मीटर की त्रिज्या में गांव को सील किया जाएगा। वहीं, शहर के मोहल्ला गीतापुरम में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अरबन हेल्थ प्रभारी डॉ. रेनू कटियार के नेतृत्व में 10 टीमें मोहल्ले में पहुंची। यहां 250 मीटर त्रिज्या में हॉटस्पॉट घोषित कर 660 घरों में रहने वाली 3320 आबादी की जांच शुरू की गई है।
जांच के लिए भेजे गए 126 सैंपल
कोरोना की जांच के लिए जिले में चल रही पूल सैंपलिंग में गुरुवार को 126 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसमें बांगरमऊ के जीजीआईसी से 42, रामरानी इंटर कॉलेज से 44 व जिला अस्पताल से 40 सैंपल जांच के लिए लखनऊ के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें