फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर मशीन से दबकर मजदूर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। मोहान-औरास मार्ग पर हरौनी गांव के निकट ब्रेकर पर अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर से उछलकर मजदूर सड़क पर जा गिरा। जब तक वह संभल पाता तब तक ट्रैक्टर से जुड़ी मिक्सर मशीन ने उसे कुचल दिया। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



कानपुर के जूही गौशाला गोवर्धन पुरवा कच्ची बस्ती थाना नौबस्ता निवासी छोटू (26) पुत्र श्यामलाल ट्रैक्टर से लखनऊ जा रहा था। ट्रैक्टर में क्रंक्रीट मिलाने वाली मिक्सर मशीन बंधी हुई थी। हरौनी गांव के निकट ब्रेकर पर चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। इससे छोटू उछलकर सड़क पर जा गिरा।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अनूप ने पुलिस को हादसे की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि औरास निवासी ट्रैक्टर मालिक संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ब्रेकर पर अनियंत्रित ट्रैक्टर से गिरा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें