फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की मौजूदगी में निकलेगा फाग जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कसबे में निकलने वाले फाग जुलूस पर इस बार खाकी का पहरा रहेगा। बीते वर्ष जुलूस के दौरान अराजकतत्वों द्वारा तनाव की स्थिति पैदा कर दी गई थी। पुलिस ने इस बार क्षेत्रीय लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वह त्योहार में कोई नई रीति न डालें।
विज्ञापन

नगर में हर साल फाग जुलूस निकाला जाता है। बीते वर्ष के माहौल को देखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने की रणनीति बनाई है। जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल व पीएसी तैनात रहेगी। नगर पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि पुलिस प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन



-बीते वर्ष फाग जुलूस के दौरान पैदा हुई थी तनाव की स्थिति
-इस बार जुलूस पर रहेगा खाकी का पहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें