फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के समाजसेवी ने शहीद के परिवार की आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहीद अजीत आजाद के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाने वालों का सोमवार भी घर पर जमावड़ा रहा। जांबाज की शहादत को नमन कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मुंबई के समाजसेवी ने पांच लाख रुपये आर्थिक मदद कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही एसबीआई ने तीस लाख रुपये बीमा की धनराशि शहीद की पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के आतंकी हमले में शहीद अजीत कुमार आजाद के घर व निर्माणाधीन स्मृति स्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया। शहर के मोहल्ला केसरगंज निवासी राबिन गुप्ता मुंबई में सहायक आयुक्त कस्टम के पद पर तैनात हैं। राबिन के सहयोग से मुंबई निवासी समाजसेवी संदीप गोयल ने शहीद की पत्नी को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। राबिन के पिता बृजमोहन गुप्ता, समाज सेविका तनाज सिद्दीकी ने शहीद के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता की धनराशि दी। इस दौरान संदीप गोयल ने शहीद की पत्नी से फोन पर बातकर भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने डिफेंस सैलरी अकाउंट (डीएसए) की 30 लाख रुपये बीमा धनराशि खाते में ट्रांसफर कर शहीद की पत्नी को घर पहुंचकर प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान शाखा प्रबंधक सुनील कुमार समेत अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें