फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में चयनित 14 हजार किसानों पर 75 करोड़ का कर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण में 14 हजार किसानों को लाभ
विज्ञापन



उन्नाव। तीसरे चरण में आधारकार्ड से खाता लिंक करने वाले 10 हजार से अधिक किसानों को ऋणमाफी के प्रमाणपत्र देने की तारीख तय कर दी गई है। इन किसानों को 23 अक्तूबर से ऋणमाफी प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।



पहले चरण में 20132 और दूसरे चरण में 22 हजार से अधिक किसानों को ऋणमाफी के प्रमाणपत्रों का वितरण किया जा चुका है। अब प्रशासन ने तीसरे चरण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीसरे चरण में लगभग 14000 किसानों की सूची तैयार की गई है। इन पर 75 करोड़ रुपये का कर्ज है। इन किसानों को 23 अक्तूबर से ऋणमाफी प्रमाणपत्र का वितरण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए सभी तहसीलों में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन




8 हजार खातों का पुन: होगा सत्यापन
कर्जमाफी के तीसरे चरण में चयनित खातों में से 8 हजार का पुन: सत्यापन कराया जाएगा। इसके अलावा 4 हजार खातों में शपथपत्र नहीं मिला है। इससे इन्हें फिर से संबंधित तहसीलों में भेजा जा रहा है। शपथपत्र लगाने के बाद ही इन खातों को योजना में शामिल किया जाएगा।


तीसरे चरण के लिए चयनित हुए किसान
तीसरे चरण में आधारकार्ड से खाता लिंक कराने वाले लगभग 14 हजार किसान छांटे गए हैं। कर्जमाफी का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। 23 अक्तूबर से इन किसानों को ऋणमाफी के प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

एचपी शाहा, मैनेजर, अग्रणी लीड बैंक उन्नाव।


- इन किसानों पर 75 करोड़ है कर्ज, 23 अक्तूबर से तीसरे चरण के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण का काम शुरू होगा ,शासन के निर्देश पर तैयार किया गया कार्यक्रम, तहसीलों में कैंप लगाकर होगा वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें