फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में कटती है रात, घबरा जाता है दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलवामा हमले व भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद बार्डर व संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। छुट्टी पर घर आए जवानों की छुट्टियां रद्द कर तत्काल वापस बुला लिया गया है। उधर, सीमा पर अलर्ट व तनाव के चलते जवानों के माता-पिता बेटों का हौसला बढ़ाने के साथ ही मन ही मन दहशत में हैं। परिजन टीवी के जरिये पल पल बदलते हालातों पर नजरें गड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन



पाकिस्तान में घुसकर वायुसेना की कार्रवाई व बुधवार पाकिस्तानी सेना ने पलटवार करने का असफल प्रयास कर सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है। बार्डर पर स्थितियां नाजुक होने पर नौसेना, वायुसेना, थलसेना के जवानों की बुधवार देर शाम स्वीकृत की गई सभी तरह की छुट्टियां रदद् कर दी गई हैं। इसके अलावा जवानों को तत्काल यूनिट में पहुंचकर रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।

इससे छुट्टी पर घर आए जवान देश की रक्षा के लिए गुरुवार अपनी यूनिटों के लिए देर रात कूच कर गए। इनमें हिंदूखेड़ा निवासी वायुसैनिक अभिषेक त्रिपाठी, पीडी नगर निवासी वायुसैनिक एसके दीक्षित, बीघापुर के भावाखेड़ा निवासी थलसेना सैनिक सुधाकर अवस्थी, मवईया निवासी थलसेना सैनिक मंगल कुमार समेत जिले के कई वीर जवान देश की सरहद की निगाहबानी के लिए अपनों को छोड़कर रवाना हो गए। परिजनों ने बेटों का तिलक कर हर परिस्थितियों में विजय का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कड़ी कार्रवाई की उठ रही आवाज
पुलवामा हमले व एयर स्ट्राइक के बाद ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सअप पर पाकिस्तान के पूरे तरीके से सफाए की बयानबाजी छाई है। पाकिस्तान के साथ ही इमरान खान की खिंचाई का कोई भी मौका लोग छोड़ नहीं रहे हैं। इसके अलावा भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के पाकिस्तान के कब्जे में होने पर हजारों लोग सकुशल देश वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन




-सीमा पर हालात नाजुक होने से सैनिकों के परिजन परेशान
-एयर स्ट्राइक के बाद जवानों की छुट्टियां रद्द, सभी रवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें