फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को आवास की जांच करने पहुंची टीम का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। ग्राम पंचायत पहाड़पुर में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास देने की जांच करने पहुंची ब्लाक टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि शिकायत की आख्या बिना जांच किए पहले ही भेजी जा चुकी है। तो अब जांच करने क्यों आए हैं। जानकारी होने पर एसडीएम ने एडीओ पंचायत को मौके पर भेजा। एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के सुशील शुक्ला की शिकायत पर जांच करने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रवि शर्मा, मनोज यादव और रणंजय सिंह पहुंचे थे। इनके जांच प्रारंभ करने से पहले ही ग्रामीणों ने पूछा कि जब शिकायत से संबंधित जांच आख्या पहले ही डीएम को भेजी जा चुकी है तो अब जांच किस बात की करने आए हों। इसका जवाब जांच टीम के सदस्य नहीं दे पाए।

इस पर किसान यूनियन के सदस्यों और ग्रामीणों ने मामले का समाधान न होने तक जांच टीम को गांव में ही रोक लिया। टीम ने जब अब तक जांच न होने की बात कही तो किसान यूनियन के रंजीत सिंह पटेल ने डीएम को पूर्व में भेजी गई जांच आख्या दिखा दी।
विज्ञापन


किसान यूनियन के सदस्यों ने मामले की जानकारी एसडीएम पुरवा प्रभुदयाल को दी। उप जिलाधिकारी के आदेश पर एडीओ पंचायत प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की सूची लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने लगभग 2 घंटे तक ग्रामीणों से वार्ता की। जब उन्होंने सभी आवासों का स्थलीय सत्यापन और फर्जी जांच आख्या पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

यह थी शिकायत
पहाड़पुर में प्रधानमंत्री आवासों के लिए पंचायत मित्र पर 10-10 हजार रुपये की वसूली किए जाने की शिकायत डीएम से हुई थी। 23 अगस्त को इससे संबंधित जांच आख्या जिलाधिकारी कार्यालय ने ब्लाक से तलब की थी। जांच ग्राम पंचायत अधिकारी रवि शर्मा और श्रीकांत को दी गई थी। लेकिन श्रीकांत ने बिना रवि शर्मा के साइन के ही आरोप निराधार और आवास आवंटन के समय ग्राम पंचायत में तैनात न होने की बात लिख जांच आख्या भेज दी। ब्लाक से यह रिपोर्ट डीएम को 24 अगस्त को भेज दी गई। इसमें पंचायत मित्र को अभयदान दे दिया गया।
विज्ञापन


-पूर्व में बिना जांच के ही आख्या भेजने का लगाया आरोप
- मामले की जानकारी होने पर पहुंचे एडीओ पंचायत, जांच भरोसा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें