अमर उजाला ब्यूरो
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर जगटापुर गांव के सामने तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ चालक भी घायल हो गया। हाईवे पेट्रोलिंग कर रही कार मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी लाई। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लखनऊ के मोहल्ला अलीगंज निवासी अरविंद सोनकर (50) पुत्र बद्री प्रसाद सोनकर कार से आगरा जा रहे थे। साथ में अरविंद की पत्नी लक्ष्मी (46), बेटी सृष्टि (18) मौली (16) व बेटा अथर्व (12) थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली के जगटापुर गांव के पास रफ्तार तेज होने से गाड़ी डिवाइडर में टकरा गई। कार अलीगंज निवासी चालक अजीत कुमार (37) पुत्र रामपाल वर्मा चला रहे थे। मौके पर पहुंचे लोगों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर जगटापुर गांव के सामने हुआ हादसा
- लखनऊ निवासी घायल सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर