फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के बढ़े जलस्तर से गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा

Sun, 19 Aug 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
परियर में गंगा का जल स्तर बढ़ने से खेत में डूबी फसल को बचाकर नाव से लाता किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से परियर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। क्षेत्र के 24 गांव पानी से घिर गए हैं। जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेत जलमग्न होने से पशुओं के लिए हरे चारे का संकट बढ़ने लगा है। प्रशासन के अब तक कोई ठोस प्रबंध न किए जाने से ग्रामीण खुद ही रतजगा करके जलस्तर पर नजरें जमाए हुए हैं।
विज्ञापन



दिन पर दिन गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे गंगा किनारे के कटरी क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सदर तहसील क्षेत्र के परियर क्षेत्र के गांवों के बाहर तक पानी पहुंच गया है। जिससे क्षेत्र में नाव चलने लगी है। क्षेत्र के पनपथा, गंगादीनपुरवा, ललतूपुरवा, देवीपुरवा, बंदनपुरवा, मानाबंगला, बाबूबंगला, कोलवा, अतरी, टेपरा, बेनीपुरवा, महानंदपुरवा व जूड़ापुरवा गांवों के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। खेत में पानी भरा होने से किसानों की फसल चौपट हो गई हैं। ग्रामीण अपने खेतों व बागों में जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं नाव से ही खेतों पर जाकर फसल को बचाने में लगे हुए हैं। क्षेत्र के रामकिशन, विनोद, बउआ, राजकुमार, हीरालाल, कमलेश, विपिन, महावीर व सोहन निषाद आदि ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह यदि पानी बढ़ता रहा तो एक-दो दिनों में घरों में भर जाएगा। ग्रामीणों ने बढ़ते जलस्तर पर नजर रखने के लिए खुद ही टोलियां बना ली हैं। टोलियां दिन और रात पानी पर नजर रख रही हैं।

जलस्तर बढ़ा तो यह गांव होंगे प्रभावित
बांगरमऊ ब्लॉक में कटरी गदनपुर, आहार, अहिरन पुरवा, जगन्नगर, मेलारामकुंवर, अँटवा, जमुनिहा बंगर सहित करीब दो दर्जन गांव हैं।
गंजमुरादाबाद ब्लॉक में भिखारीपुर पतासिया, सिरधरपुर, आलमऊ सराय, दानापुर, दरियापुर, खैरहन, देवखरी, चोरहा, कुशराजपुर सहित दो दर्जन गांव।
फतेहपुर चौरासी ब्लॉक में जाजामऊ, जाजामऊ एहतमाली, जाजामऊ गैर एहतमाली, दबौली, गड़ाई, खग्गापुरवा, धन्नापुरवा, अवधिनखेड़ा, इस्माइलपुर, नौगवां, कटरी, तोरणा सहित आधा सैकड़ा गांव।
विज्ञापन

सफीपुर ब्लॉक में अल्लीपुर, शेरपुर, रायपुर, सहित एक दर्जन से अधिक गांव।
सदर तहसील में पनपथा, गंगादीनखेड़ा, ललतूपुरवा, बंदनपुरवा, देबीपुरवा, मानाबंगला, बाबूबंगला, चंदीबंगला, कुलवा, बेनीपुरवा, महानंद पुरवा, पेपरा सहित तीन दर्जन गांव।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील बक्सर, पाटन आदि क्षेत्रों में करीब 100 गांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें