फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलौली ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर फैसला 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव। हिलौली ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कौन बैठेगा इसकी तस्वीर 14 अक्तूबर को साफ होगी। पूर्व प्रमुख द्वारा मौजूदा क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डीएम ने 14 अक्टूबर को बैठक बुलाई है। अध्यक्षता का जिम्मा एसडीएम पुरवा को सौंपा गया है। विकासखंड के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक में बुलाया गया है।
पुरवा तहसील के हिलौली ब्लाक में 89 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वर्तमान क्षेत्र पंचायत प्रमुख नीरज यादव के खिलाफ 18 सितंबर को पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचंद्र यादव ने डीएम से मुलाकात करके 60 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथपत्र सौंपे थे। दावा किया था कि यह सदस्य मौजूदा प्रमुख पर अविश्वास व्यक्त कर रहे हैं। डीएम ने शपथपत्रों की जांच कराने की बात कही थी। जांच के बाद अब डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने इसके लिए 14 अक्टूबर को हिलौली क्षेत्र पंचायत कार्यालय में सुबह 11 बजे सभी बीडीसी सदस्यों की बैठक बुलाई है। बैठक में कुल में से आधे सदस्यों का पहुंचना अनिवार्य है। पुरवा एसडीएम प्रभुदयाल की अध्यक्षता में होेने वाली इस बैठक में मौजूदा प्रमुख के खिलाफ प्रस्तुत किए गए अविश्वास प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक से संबंधित पत्र रजिस्ट्री के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-1
पीठासीन अधिकारी गुप्त मतदान के लिए प्रस्तुत करेगा प्रस्ताव
डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि वह अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए सभी मतदान सामग्री, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची और मतपत्र आदि उपलब्ध कराएं। सूत्रों की मानें तो बैठक का कोरम पूरा होने के बाद पीठासीन अधिकारी गुप्त मतदान के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। कार्रवाई पूरी होते ही पीठासीन अधिकारी तुरंत इसकी रिपोर्ट व परिणाम की जानकारी उच्चाधिकारियों को देगा। इसके बाद ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर प्रस्तुत किए गए अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति साफ हो जाएगी।

हिलौली ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर फैसला 14 को
डीएम ने विकासखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बुलाई बैठक
मौजूदा क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ दिए गए शपथपत्र पर होगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें