फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदलाव बना रहा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सुबह-शाम की ठंड और दोपहर में तीखी धूप से लोग सर्दी-जुकाम, बुखार की चपेट में आने लगे हैं। साथ ही दमा के बीमारों की भी परेशानी बढ़ने लगी है। रविवार को 11 बजे ही जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड फुल हो गया था। ऐसे में चिकित्सकों को मरीज जनरल वार्ड में शिफ्ट करने पड़े।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे अधिकतर मरीजों में सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से ही जकड़े थे। डाक्टरों का कहना है कि सुबह-शाम की सर्दी से बचना जरूरी है। पखवारे भर से अचानक मौसम बदल गया है। दिन में धूप चटक हो रही है पर, शाम होते ही ठंड अपने पांव पसार लेती है। दिन का तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, वहीं रात में यह गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। रविवार को इमरजेंसी वार्ड में ही 50 से अधिक मरीज भर्ती किए गए। बेड फुल होने से कई मरीजों को जनरल वार्ड में भर्ती करना पड़ा। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे बुखार व वृद्ध सांस की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

सुबह शाम की ठंड से बचें
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. आलोक पंाडेय ने सुबह-शाम की ठंड से बचाने के अलावा लोगों को खान-पान में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। तभी लोग सर्दी के मौसम में होने वाली इन बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें