गंजमुरादाबाद। चालक के झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार सुबह एक ट्रक कपड़ों की गांठ लादकर कानपुर जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर शकीला मार्केट के पास चालक मुख्तियार पुत्र हुसैन निवासी जाफरपुर बरेली को झपकी लग गई। पोल से टकराने के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में मुख्तियार व क्लीनर आकिल पुत्र इसरार घायल हो गए। उधर सड़क किनारे पलटे ट्रक की वजह से दिन भर यातायात प्रभावित रहा। ब्यूरो